{"product_id":"yaadon-ke-chirag-hindi-hard-cover","title":"Yaadon Ke Chirag [hindi] [hard cover]","description":"\u003cp\u003eकमलेश्वर ने अपने संस्मरणों का सिलसिला 'आधारशिलाएँ' लेखमाला के अन्तर्गत शुरू किया था । पहला खण्ड 'जो मैंने जिया' के नाम से प्रकाशित होते ही चर्चा का विषय बना था। इसे पाठकों ने सराहा भी था क्योंकि इन संस्मरणों के माध्यम से उन्हें पिछले 50 वर्षों के साहित्य के विशेषकर हिन्दी कहानी के क्रमिक विकास और सम्बन्धित साहित्यकारों-कहानीकारों को निकट से जानने-पहचानने का अवसर मिला था ।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e'यादों के चिराग़' कमलेश्वर के नितांत आत्मीय और अंतरंग संस्मरण हैं जिनमें उन्होंने जो कुछ भी लिखा है पूरी ईमानदारी से । इन संस्मरणों की विशेषता है-इनकी बेबाकी और स्पष्टवादिता, जिसमें उन्होंने न अपने आपको बख्शा है और न ही सम्बन्धित पात्रों को ।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e'आधारशिलाएँ' श्रृंखला का यह दूसरा खण्ड आत्म- कथा तो है ही, साथ ही हिन्दी कहानी, विशेषकर नई कहानी, का प्रामाणित सफरनामा भी है- कमलेश्वर की अपनी विशिष्ट रोचक शैली में\u003c\/p\u003e","brand":"Best Of Used Books","offers":[{"title":"Used","offer_id":45542637568257,"sku":"31I73V9J5-Used","price":199.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/files\/ya.jpg?v=1724676470","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/yaadon-ke-chirag-hindi-hard-cover","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}