{"product_id":"romeo-juliet-hindi","title":"Romeo Juliet [hindi]","description":"\u003cp\u003eप्रेम, मानव मन की अनंत गहराइयों से उत्पन्न वह भावना है जो जब किसी हृदय को स्पर्श करती है तो जीवन किसी पारिजात पुष्प की भांति महक उठता है। परंतु कभी-कभी इस प्रेम का पथ इतना दुर्गम होता है कि इस पथ पर चलने वालों के पैर ही नहीं उनका समस्त अस्तित्व ही लहूलुहान हो उठता है। रोमियो जूलियट के प्रेम का पथ भी ऐसा ही था। किसी सागर की विशाल लहरों में फंसे तिनके की भांति; भाग्य के हवाले। तो क्या रोमियो जूलियट भाग्य के इन थपेड़ों से हार गए, क्या प्यार को उसकी चरम परिणति नहीं मिल पाई।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eविश्व की अनेक भाषाओं में अनूदित इस नाटक 'रोमियो जूलियट' के माध्यम से, विश्व साहित्य में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले अंग्रेजी के श्रेष्ठतम् नाटककार शेक्सपियर ने जीवन की नश्वरता और प्रेम की अमरता को बड़ी सूक्षमता से रेखांकित किया है। उन्होंने इस नाटक में स्पष्ट किया है कि 'प्रेम' कभी नहीं हारता। जीवन नश्वर है मिट जाता है परंतु 'प्रेम' अमर है कभी नहीं मिटता; शायद यही कारण है कि आज भी रोमियो जूलियट प्रेम के अमिट उदाहरण हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपुस्तक हमारे हिंदी पाठकों के लिए रोचक व ज्ञानवर्द्धक हो सके इस उद्देश्य से नाटक को सरल हिंदी अनुवाद के साथ-साथ; कथात्मक रूप से भी प्रस्तुत किया गया है। साथ ही शेक्सपियर की संक्षिप्त जीवनी भी दी गई है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइस पुस्तक के साथ ही राजा पॉकेट बुक्स द्वारा शेक्सपियर की अन्य विश्वप्रसिद्ध रचनाएं, मैकबेथ, भूल-भुलैया, हैमलेट, ओथेलो, जूलियस सीजर एवं निष्फल प्रेम प्रकाशित हो चुकी हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Best Of Used Books","offers":[{"title":"Used","offer_id":45680549757185,"sku":"322S8905D-Used","price":99.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/files\/1_fae68c04-735f-4204-a8c5-30e0a76e5bf5.jpg?v=1729498791","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/romeo-juliet-hindi","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}