{"product_id":"ram-katha-hindi-edition","title":"Ram Katha [Hindi Edition]","description":"\u003cdiv aria-expanded=\"false\" class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-mce-fragment=\"1\"\u003e\u003cspan data-mce-fragment=\"1\"\u003eराम - चरित्र पर आधारित यह एक ऐसा महाकाव्यात्मक मौलिक उपन्यास है, जिसमें अतीत की कथा को वर्तमान संदर्भों में नवीन दृष्टि से युक्त और सजीव कर दिया गया है। इसमें लेखक ने राम के चरित्रऔर उनके जीवन की घटनाओं के माध्यम से मानव - मन और उसके बाह्य जगत् के सरोकारों को मार्मिक ढंग से मूर्तिमान किया है। इस वृहदाकार राम - कथा में सात पड़ाव हैं। पहले सोपान ‘दीक्षा’ में सत्य और न्याय पर केंद्रित नए समाज की स्थापना की गई है। ‘अवसर’ में अप्रासंगिक हो चुकी रूढि़यों का विरोध है। अगले सोपान ‘संघर्ष की ओर’ में पीड़ित नारी की मुक्ति, बुद्धिजीवियों का सत्ता से अस्वस्थ गठजोड़ और दमित समाज के स्वस्थ जागरण तथा संगठन को प्रस्तुत किया गया है। ‘साक्षात्कार’ में शूर्पणखा के षड्यन्त्र, सीताहरण और राजनीति की कुटिलता का वर्णन है। ‘पृष्ठभूमि’ में राम की सुग्रीव से मैत्री, बाली के अत्याचारों और उसके वध की कथा है। ‘अभियान’ में सीता की खोज, राक्षसों के विरुद्ध युद्ध के अभियान का सजीव चित्राण है। अंतिम पड़ाव ‘युद्ध’ में राम - रावण के युद्ध को व्यक्तियों के नहीं, विचारों के युद्ध, न्याय - अन्याय के युद्ध के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वृहदाकार महाकाव्यात्मक उपन्यासों के कुशल सर्जक नरेन्द्र कोहली की सशक्त लेखनी से उपजी एक कालजयी कथाकृति।\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-header a-expander-partial-collapse-header\" data-mce-fragment=\"1\"\u003e\u003c\/div\u003e","brand":"Best of used books","offers":[{"title":"Used","offer_id":44273137025281,"sku":"2SXE70SU9-Used","price":299.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/products\/RamKatha.jpg?v=1668245533","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/ram-katha-hindi-edition","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}