{"product_id":"meri-kahaani-meri-jubani-krishna-1","title":"Meri Kahaani Meri Jubani - Krishna","description":"\u003ctable width=\"64\"\u003e\n\u003ctbody\u003e\n\u003ctr\u003e\n\u003ctd width=\"64\"\u003eमेरी कहानी, मेरी जुबानी – कृष्ण  कृष्ण, एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसके बारे में हरकोई जानना और समझना चाहता है। परंतु दुर्भाग्य से यही एक जीवन है जो पूरा उपलब्ध नहीं है। और यही कारण है कि कृष्ण के बाबत उठ रहे तमाम सवाल हमेशा से निरुत्तरित रहे हैं।\u003cbr\u003e \u003cbr\u003e     कृष्ण कंस की जेल से बाहर कैसे आए?\u003cbr\u003e     कृष्ण-राधा का प्रेम क्या था?\u003cbr\u003e     कृष्ण-राधा बिछड़े क्यों?\u003cbr\u003e     कृष्ण की रासलीलाएं क्या हैं?\u003cbr\u003e     कृष्ण ने कंस का वध क्यों किया?\u003cbr\u003e     कृष्ण-रुक्मिणी का प्रेम क्या था?\u003cbr\u003e     कृष्ण ने इतने वध क्यों किए?\u003cbr\u003e     कृष्ण ने ग्वाले से द्वारकाधीश तक का सफर कैसे तय किया?\u003cbr\u003e     कृष्ण ने कितने विवाह किए?\u003cbr\u003e     कृष्ण की कितनी संतानें थी?\u003cbr\u003e     यह यादवस्थली क्या है?\u003cbr\u003e \u003cbr\u003e ऐसे हजारों सवाल कृष्ण के जीवन के बारे में उठते ही रहते हैं। परंतु इनके जवाब नहीं मिल पाते। क्योंकि कोई एक ऐसा ग्रंथ नहीं जो कृष्ण के जीवन बाबत लिखा गया हो, या कहें कि जिसमें कृष्ण का सम्पूर्ण जीवन उपलब्ध हो। सो, इस किताब को कृष्ण के बारे में अबतक लिखे गए सभी शास्त्रों को टटोलकर लिखा गया है। उन शास्त्रों में प्रमुख हैं:\u003cbr\u003e \u003cbr\u003e 1. महाभारत 2. शतपथ ब्राह्मण 3. ऐतरेय आरण्यक 4. निरुक्त 5. अष्टाध्यायी 6. गर्ग संहिता 7. जातक कथा 8. अर्थशास्त्र 9. इंडिका 10. हरिवंश पुराण 11. विष्णु पुराण 12. महाभाष्य 13. पद्म पुराण 14. मार्कंडेय पुराण 15. कूर्म पुराण आदि।\u003cbr\u003e \u003cbr\u003e अगर एक वाक्य में इस किताब के बारे में कहना हो तो कहा जा सकता है कि यह ‘‘कान्हा के जय श्रीकृष्ण’’ बनने की सम्पूर्ण दास्तान है, जिसके जरिए कृष्ण के जीवन और उनकी सायकोलोजी को पूरी तरह से समझा जा सकता है। कुल-मिलाकर इस किताब में कृष्ण का सम्पूर्ण जीवन एक अति रोचक कहानी के रूप में पेश किया गया है। यह किताब अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी और गुजराती में उपलब्ध है।\u003c\/td\u003e\n\u003c\/tr\u003e\n\u003c\/tbody\u003e\n\u003c\/table\u003e","brand":"Best of Used books","offers":[{"title":"Used","offer_id":44270653997313,"sku":"2U9SSITC1-Used","price":250.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/files\/hj_2cbccd92-a447-49b1-bcbe-00e5dc14863c.jpg?v=1685786375","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/meri-kahaani-meri-jubani-krishna-1","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}