{"product_id":"do-vyangya-natak-hindi","title":"Do Vyangya Natak [HINDI]","description":"\u003cp\u003eशरद जोशी हिन्दी व्यंग्य साहित्य के श्रेष्ठ सृजकों में से एक हैं। साहित्य की रचनात्मक मूल्यवत्ता के प्रति सतत जागरूक रहकर अपने परिवेश, जीवन और समाज की हर छोटी-बड़ी विसंगति को उघाड़ने और उसके मूल पर चोट करने में उन्होंने कहीं चूक नहीं की।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eप्रस्तुत पुस्तक में शरद जी के दो व्यंग्य नाटक संगृहीत हैं- 'अन्धों का हाथी' तवा 'एक था गधा उर्फ अलादाद खाँ'। दोनों ही नाटक समकालीन राजनीतिक परिदृश्य को प्रस्तुत करने के साथ-साथ राजनीति की अविच्छिन्न अन्तर्घारा और वृत्तियों से गहरा परिचय कराते हैं। एक ओर जनसामान्य तो दूसरी ओर जन-विशेष। सामान्यजन को मूर्ख बनाए रखने तथा इस्तेमाल करते रहने का एक अन्तहीन दुष्चक्र राजनीति का स्वभाव, शौक, जरूरत या कहें कि उसका मौलिक अधिकार है-विडम्बना यह कि वह भी कर्तव्यों की शक्ल में।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eराजनीति के तहत सतत घट रही इस मूल्यहन्ता त्रासदी की गहरी पकड़ इन नाटकों में मौजूद है। लेखक ने सहज अभिनेय नाट्य-शिल्प और सुपाठ्य भाषा-शैली के सहारे अपूर्व व्यंग्यात्मक वस्तु का निर्वाह किया है।\u003c\/p\u003e","brand":"Best Of Used Books","offers":[{"title":"Used","offer_id":45675431756033,"sku":"32287NO5D-Used","price":99.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/files\/SharadJoshi.jpg?v=1729326222","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/do-vyangya-natak-hindi","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}