{"product_id":"adhiktam-safalta-hindi-edition","title":"Adhiktam safalta [hindi edition]","description":"ब्रायन ट्रेसी सफलता और व्यक्तिगत उपलब्धि के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक है। वे हर साल निजी सेमिनारों और सार्वजनिक संभाषणों द्वारा एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करते हैं। अधिकतम सफलता में वे आपको ऐसा सशक्त, आजमाया हुआ तरीका बताते हैं, जो उनके चौबीस साल के शोध और व्यावहारिक अध्ययन पर आधारित है। इससे आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, और वह भी तत्काल ।\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003e\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003eआप ऐसे विचार, अवधारणाएँ और विधियाँ सीखेंगे, जिनका प्रयोग हर क्षेत्र के सफल व्यक्ति हर जगह करते हैं। आप सीखेंगे कि महानता की मंजिल पर पहुँचने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता का द्वार कैसे खोला जाए। आप तत्काल ज़्यादा सकारात्मक प्रभावी और एकाग्रचित्त बन जाएँगे। दस लाख से ज़्यादा लोग उनके सेमिनार कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं, जिस पर यह पुस्तक आधारित है। सेमिनार में भाग लेने के बाद ज़्यादातर प्रतिभागियों की आमदनी उल्लेखनीय रूप से बढ़ गई है और उनके जीवन के हर क्षेत्र में सुधार हुआ है।\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003e\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003eइस पुस्तक में सफलता और उपलब्धि पाने के लिए क़दम दर कदम ब्लूप्रिंट दिया गया है, जिससे आप धीरे-धीरे सफलता की इतनी ऊँची मंजिल पर पहुँच जाएँगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यह पुस्तक आपके आत्मसम्मान को बढ़ा सकती है, आपके व्यक्तिगत प्रदर्शन को सुधार सकती है और व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक जीवन के हर पहलू पर पूरा नियंत्रण प्रदान कर सकती है।","brand":"Best of Used books","offers":[{"title":"Used","offer_id":44270292697345,"sku":"2UYGEWRGH-Used","price":150.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/files\/hurg8r36tyrg3.jpg?v=1698138250","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/adhiktam-safalta-hindi-edition","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}