{"product_id":"aadhe-adhoore-hardcover","title":"Aadhe-Adhoore [Hardcover]","description":"\u003cspan\u003eआधे–अधूरे आज के जीवन के एक गहन अनुभव–खंड को मूर्त करता है । इसके लिए हिंदी के जीवंत मुहावरे को पकड़ने की सार्थक, प्रभावशाली कोशिश की गई है । इस नाटक की एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण विशेषता इसकी भाषा है । इसमें वह सामर्थ्य है जो समकालीन जीवन के तनाव को पकड़ सके । शब्दों का चयन, उनका क्रम, उनका संयोजनµसबकुछ ऐसा है, जो बहुत संपूर्णता से अभिप्रेत को अभिव्यक्त करता है । लिखित शब्द की यही शक्ति और उच्चारित ध्वनि–समूह का यही बल है, जिसके कारण यह नाट्य–रचना बंद और खुले, दोनों प्रकार के मंचों पर अपना सम्मोहन बनाए रख सकी । यह नाट्यलेख, एक स्तर पर स्त्री–पुरुष के बीच के लगाव और तनाव का दस्तावेज“ है–––दूसरे स्तर पर पारिवारिक विघटन की गाथा है । एक अन्य स्तर पर यह नाट्य–रचना मानवीय संतोष के अधूरेपन का रेखांकन है । जो लोग जिं“दगी से बहुत कुछ चाहते हैं, उनकी तृप्ति अधूरी ही रहती है । एक ही अभिनेता द्वारा पाँच पृथक् भँ निभाए जाने की दिलचस्प रंगयुक्ति का सहारा इस नाटक की एक और विशेषता है । संक्षेप में कहें तो आधे–अधूरे समकालीन जिन्दगी का पहला सार्थक हिंदी नाटक है । इसका गठन सुदृढ़ एवं रंगोपयुक्त है । पूरे नाटक की अवधारणा के पीछे सूक्ष्म रंगचेतना निहित है ।\u003c\/span\u003e","brand":"Best of Used books","offers":[{"title":"Used","offer_id":44594413109505,"sku":"2WTBLCJY9-Used","price":199.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0421\/4299\/0495\/files\/hdaa.jpg?v=1709705935","url":"https:\/\/bestofusedbooks.com\/products\/aadhe-adhoore-hardcover","provider":"Best Of Used Books","version":"1.0","type":"link"}